Monday, July 18, 2022

वीर्य - संरक्षण से होने वाले लाभ Benefits of brhamcharya

शुक्रं सौम्यं सितं स्त्रिग्धं बल पुष्टिकरं स्मृतम् ।
गर्भबीजं वपुः सारो जीवस्याश्रयमुत्तमम् ॥
 
     शुक्र ( वीर्य ) जीवनी शक्ति का बढ़ाने वाला , श्वेत - वर्ण , चिकना , बल तथा पुष्टिकारक होता है । यह गर्भ का बीज , शरीर का सार रूप तथा जीव का प्रधान आश्रय है । '
1. वीर्य ही हृदय को पुष्ट बनाता है । 
2. वीर्य से ही सभी अंगों में जीवनी शक्ति संचालित होती रहती है । 
3. वीर्य से ही मस्तिष्क शान्त और विचार - शक्ति से संपन्न रहता है । 
4. वीर्य से ही निर्भयता , पराक्रम , साहस , उत्साह आदि दिव्य गुणों की वृद्धि होती है । 
5. ' ब्रह्मचर्य ' जीवन के भव्य भवन निर्माण की आधारशिला है ।

 
6. वीर्य ही सन्तानोत्पत्ति का मूल है । प्रधान कारण है । 
7. ब्रह्मचर्य ही अन्तःकरण की पवित्रता एवं शान्ति बनाए रखने में 
8. ब्रह्मचर्य ही सदैव स्वस्थ , प्रसन्न व सुखी रहने का अक्षुण्ण उपाय है । अमृत रूप है । 
9 . जीवन की सफलता सुन्दर स्वास्थ्य , हृष्ट - पुष्टता के लिए ब्रह्मचर्य 
10. दीर्घजीवन का मूल कारण वीर्य - रक्षण ही है । मनुष्य बिना ब्रह्मचर्य धारण किये हुये , कदापि पूर्णायु नहीं हो सकता है । । 
11 . ब्रह्मचर्य ही सब प्रकार की उन्नति का प्रधान साधन है । 
12. जो पूर्ण ब्रह्मचारी है , वह मनुष्य नहीं देवता है । 
13. वीर्य से ही शारीरिक परिश्रम करने की शक्ति प्राप्त होती
14. वीर्यवान पुरुष पुरुषार्थी होता है , उसमें दैवीय गुण स्वतः प्रकट हो जाते हैं , उसकी बुद्धि बहुत प्रखर हो जाती है 13, उसके चित्त में एकाग्रता आ जाती है , वह शक्तिशाली , दृढ़निशयी तथा निरोगी होता है । 
15. वीर्यशक्ति से ही द्वंद्वों ( सुख - दुःख , शीत - उष्ण आदि ) को सहने की सामर्थ्य मिलती है ।
16. ब्रह्मचर्य से बुद्धि कुशाग्र और स्मरण शक्ति तीव्र होती है । 

17. संसार के समस्त सुख आयु के अधीन हैं और आयु ब्रह्मचर्य के अधीन है । 
18. शरीर में वीर्य संरक्षित होने पर आँखों में तेज , वाणी में प्रभाव , कार्य में उत्साह एवं प्राण ऊर्जा में अभिवृद्धि होती है । 
19.वीर्य रक्षा से शरीर में फुर्ती व चैतन्यता रहती है , आलस्य तथा तन्द्रा नहीं आती है , बीमारियों के आक्रमण को रोकने की शक्ति आती है । 
20. ब्रह्मचर्य के प्रभाव से बड़ी से बड़ी विपत्ति आने पर भी धैर्य नहीं छूटता कठिनाइयों एवं विघ्न - बाधाओं का वीरता पूर्वक सामना करने की शक्ति मिलती है । 
21. ब्रह्मचर्य से इन्द्रियाँ सबल रहती हैं , शरीर के अंग - प्रत्यंग सुदृढ़ रहते हैं आयु बढती है तथा वृद्धावस्था जल्दी नहीं आती है । 
22. ब्रह्मचर्य ही तप , व्रत , नियम संयम , योग - ज्ञान , चरित्र और विनय  की जड़ है ।

इसीलिए भीष्म पितामह ने कहा है कि तीनों लोकों के साम्राज्य का भले ही त्याग कर देना अथवा इससे भी कोई उत्तम वस्तु हो , उसको भी छोड़ देना किन्तु ब्रह्मचर्य को भंग नहीं करना ।

Sunday, July 17, 2022

ब्रह्मचर्य क्या है? ब्रह्मचर्य का महत्व, what is brhmcharya?

'ब्रह्मचर्य ' का अभिप्राय वीर्य - रक्षा से है । वीर्य सम्पूर्ण शरीर का सार है । प्रभु के द्वारा प्रदान की गयी जीवनी-शक्ति ( वीर्य ) यह प्रभु की अद्भुत कृपा है । मनुष्य जिस मार्ग में भी चलना चाहे , ब्रह्मचर्य ( बिन्दु - संरक्षण ) से उसको बहुत बड़ा बल यानी बहुत बड़ी सामर्थ्य मिलती है, क्योंकि ब्रह्मचर्य सम्पूर्ण शक्तियों का खजाना है - 
                                                'वीर्यमेव बलम् , बलमेव वीर्यम् । '
 
       
  वीर्य ही बल है और बल का नाम ही वीर्य है । आज तक संसार में जितने भी बड़े - बड़े बलवान योद्धा या प्रतिभावान् पुरुष हुए , सबको ब्रह्मचर्य का आश्रय लेना पड़ा क्योंकि बिना वीर्यरक्षा के शारीरिक बल तथा मनोबल किसी को प्राप्त हो ही नहीं सकता है । दीर्घ - जीवन , उत्तम - स्वास्थ्य , दिव्य ज्ञान तथा अखण्ड स्मृति आदि की प्राप्ति के लिए ब्रह्मचर्य ही परम साधन है । यहाँ तक कि –
 ' ब्रह्मर्चेण तपसा देवा मृत्युमपानत । ' 
        ब्रह्मचर्य रूपी तप से देवताओं ने मृत्यु तक को जीत लिया । अर्थात् अमरत्व की प्राप्ति की । ऐसी सामर्थ्य ब्रह्मचर्य में है । लेकिन आज का दूषित वातावरण अमरत्व या देवत्व प्रदायक ब्रह्मचर्य को धूलि धूसरित कर रहा है । जिसको आज के लोग मनोरंजन ( मौज - मस्ती ) समझ रहे हैं वह सर्वनाश का रास्ता है -             

'आयुर्वीर्यं यशश्चैव हन्यतेऽब्रह्मचर्यया।'
     अर्थात् ब्रह्मचर्य के हास से आयु , वीर्य , यश , सुख , आरोग्य , जाता है । तेज बल ( सामर्थ्य ) , विद्या , धर्म और आध्यात्म आदि सबका नाश होता है।

      जो कर्म - मर्यादा , शास्त्र मर्यादा का उल्लंघन करके ब्रह्मचर्य नष्ट कर रहे हैं , क्या वे कभी स्वप्न में भी सुख या शान्ति प्राप्त कर सकते हैं ? भगवान् श्रीकृष्ण के वचन हैं 
                                                 यः शास्त्रविधिमुत्सृज्य वर्तते कामकारतः ।

न स सिद्धिमवाप्नोति न सुखं न परां गतिम् ॥ ( गी १६/२३ ) ‘
      जो पुरुष शास्त्र विधि की अवहेलना करके , मनमाना आचरण करता है , उसे न सिद्धि प्राप्त होती है , न परमगति और न ही सुख शान्ति । इसलिए सदैव शास्त्र और संतों की बनायी हुई मर्यादा के अनुसार ही सबको चलना चाहिए , तभी लोक और परलोक दोनों में सुख और शान्ति प्राप्त हो सकती है अन्यथा असंभव है ।

      ये जो आजकल चल रहा है यानी वीर्य का मनोरंजन में नाश किया जा रहा है , ये बहुत ही हानिकारक है । जिसके जीवन में है , वह तुरंत छोड़ दे । जिस वीर्य - शक्ति से सुन्दर संतान की उत्पत्ति होती है , उसी वीर्य शक्ति को जो मनोरंजन में नष्ट कर रहे हैं , वे हत्यारे हैं । गोरखनाथ जी ने लिखा है-
                                               वीर्य की एक बूँद में जीव बसें नौ लाख।                                                                                                        मन मरोर नारी तजी यह गोरख की साख ॥
      वीर्य की एक बूँद में नौ लाख जीव होते हैं , एक बूँद वीर्य - नाश से असंख्य जीवों की हत्या होती है । योग - दर्शन के भाष्य में भाष्यकार श्रीवेदव्यास जी ने भी लिखा है- ' नानुपहत्य भूतानि विषयोप- भोगः सम्भवति । ' बिना हिंसा के भोग नहीं होता है । इसलिए ब्रह्मचर्य नष्ट करने वाला हिंसक होता है , इसका दण्ड उसे जरूर भोगना पड़ेगा । यद्यपि संतानोत्पत्ति की इच्छा से यदि ब्रह्मचर्य खण्डित किया गया है तो  वह शास्त्राज्ञा के अन्तर्गत माना जाएगा लेकिन वासना से प्रेरित होकर के ब्रह्मचर्य नष्ट करना वो हिंसा है । शास्त्रों में लिखा है 
                                                '      व्यर्थीकारेण शुक्रस्य ब्रह्महत्यामवाप्नुयात्।
      वृथा वीर्य का नाश करने से ब्रह्म - हत्या का पाप लगता है ।

      जो पूर्ण ब्रह्मचारी है , उसको विशेष साधना नहीं करनी पड़ती है , उसे स्वतः अखण्ड भगवल्मृति होने लगती है । 
     श्रीशंकराचार्य जी ने लिखा है ' ब्रह्मचर्य की अखण्डता से सहज ही परमात्मदर्शन होता है ।'



      कोई सोच भी नहीं सकता है कि ब्रह्मचारी को कितना आनंद प्राप्त होता है ' ब्रह्मचारी न काञ्चन आर्तिमार्च्छति । ब्रह्मचारी को कभी किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता किन्तु जो मृगतृष्णातुल्य काम - सुख के चक्कर में ब्रह्मचर्य क्षीण करते हैं वे घोर पतन , घोर अशांति की ओर जाते हैं । श्रीभर्तृहरि जी ने वैराग्यशतक में लिखा है कि ' भोगा न मुक्ता वयमेव भुक्ताः ' हम भोगों को नहीं भोग पाये . प्रत्युत भोगों ने हमको ही भोग लिया अर्थात् नष्ट कर डाला । 

      संसार में प्रत्येक व्यक्ति आरोग्य और दीर्घ जीवन की इच्छा रखता है । उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घजीवी बनने के लिए आयुर्वेद में शरीर रूपी भवन के तीन उपस्तम्भ बताए गए हैं आहार , निद्रा , और ब्रह्मचर्य 
'त्रय उपस्तम्भाः आहार : स्वप्नो ब्रह्मचर्यमिति ।' 
      यदि इनमें से एक भी ठीक नहीं होता है तो शरीर रूपी मकान जर्जर होकर गिर जाता है । 

       इसलिए वीर्य के संरक्षण से ही मनुष्य स्वस्थ और सुखी रह सकता है । व्यभिचारी पुरुष प्रायः अस्वस्थ और दुखी देखे जाते हैं । क्योंकि वे अपने वीर्य का नाश कर इस अवस्था को पहुंचते हैं , ' वीर्यं रक्षति रक्षितम् ' जो अपने वीर्य की रक्षा करता है , वह ( वीर्य ) भी उसका संरक्षण करता है । दीर्घजीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए ब्रह्मचर्य साधना बहुत आवश्यक है । ' नष्टे शुक्रे सर्व रोगा भवन्ति । ' वीर्य के अभाव में ही अनेक रोग उत्पन्न होते हैं । 


    अत: जो अपने स्वास्थ्य और आरोग्य को स्थिर रखते हुए सुखी जीवन को व्यतीत करने के इच्छुक हैं , उन्हें प्रयत्नपूर्वक वीर्यरक्षा करनी चहिये । 
                                                    ब्रह्मचर्य प्रतिष्ठायां वीर्य लाभो भवत्यपि । 
                                                  सुरत्वं मानवो याति चान्तेयाति परांगतिम् ॥ 
    ' ब्रह्मचर्य का पालन करने से वीर्य का लाभ होता है । ब्रह्मचर्य की रक्षा करने वाले मनुष्य को सुरत्व की प्राप्ति होती है , और अन्त में परम गति भी उसे मिलती है । 

                                       मृत्युव्याधिजरानाशी  पीयूष परमौषधम् । 
ब्रह्मचर्य महद्यलं सत्यमेव वदाम्यहम् ॥ 
शान्ति कान्ति स्मृति ज्ञानमारोग्यञ्चापि सन्ततिम् । 
 यहच्छति महद्धर्मं ब्रह्मचर्यं चरेदिह ।।
            " मृत्यु , व्याधि और जरा को नाश करने वाला , अमृत के समान महौषध ब्रह्मचर्य है । इसलिए शान्ति , कान्ति , स्मृति , ज्ञान और आरोग्य तथा संतान , इनकी जो पुरुष इच्छा करता है , वह ब्रह्मचर्य का पालन करे । " अखण्ड नैष्ठिक ब्रह्मचारी श्री भीष्म पितामह धर्मराज युधिष्ठिर को ब्रह्मचर्य का उपदेश देते हुए कहते हैं कि -
                                              
 'जो आजन्म ब्रह्मचारी रहता है उसे संसार में कुछ भी दुःख  नहीं होता है और उस पुरुष को कोई वस्तु दुर्लभ नहीं । ब्रह्मचर्य के से करोड़ों ऋषि ब्रह्मलोक में वास कर रहे हैं ।'

 
     उपनिषदों में भी यही बात लिखी है - 
                                                 तद्य एवैतं ब्रह्मलोकं ब्रह्मचर्येणानुविन्दन्ति , 
 तेषामेवैष ब्रह्मलोकः , तेषाँ सर्वेषु लोकेषु कामचारो भवति ॥   
                         ( छान्दोग्योपनिषद् )

      ' जो इस ब्रह्मलोक को ब्रह्मचर्य के द्वारा जानते हैं , उन्हीं को यह ब्रह्मलोक प्राप्त होता है तथा जो ब्रह्मचर्य से युक्त पुरुष हैं , वे सभी लोकों में विचरण कर सकते हैं । '


 Writen by :  Dharmesh